{"_id":"5fb80f788ebc3e9ba1389d2d","slug":"crime-lakhimpur-news-bly427500188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। हरदोई जिले के गांव पैतापुर निवासी विनीत गुप्ता की मौत के मामले में पसगवां कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हरदोई जिले की कोतवाली सुरसा के ग्राम पैतापुर निवासी निवासी विनीत गुप्ता आठ दिसंबर 2019 को पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहदियापुर स्थित अपनी ससुराल आया था। रात में वह संदिग्ध हालात में झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक विनीत गुप्ता की बहन रूबी गुप्ता ने 13 दिसंबर 2019 को मृतक विनीत गुप्ता की पत्नी कोमल गुप्ता, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के बाद हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में तरमीम कर दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने संदीप कुमार और संजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि सास पुष्पा देवी और ससुर दिनेश गुप्ता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। संवाद