फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

हिस्ट्रीशीटरों के घरों की पुलिस ने खटखटाई कुंडी

Thu, 19 Nov 2020 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। आईजी लखनऊ परिक्षेत्र लक्ष्मी सिंह के आदेश पर जिले में दो दिवसीय हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान गुरुवार से शुरू हो गया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों के घर पर जाकर उनका सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने दो दिवसीय अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। इसमें हिस्ट्रीशीटरों का खाका तैयार करना था। सत्यापन के दौरान घरों पर न मिलने वाले हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने और उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में वर्तमान समय में दो हजार हिस्ट्रीशीटर हैं। गुरुवार को पहले दिन आठ सौ हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की गई। इनमें 32 हिस्ट्रीशीटर नहीं मिले। जांच करने पर पता चला कि वह कहीं बाहर मजदूरी करने गए हैं। पुलिस ने सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित कर उनकी निगरानी बढ़ा दी है। जो घरों पर नहीं हैं। उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है कि वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर 89 हैं। इसी थाने की पुलिस चौकी सिकंद्राबाद क्षेत्र में 30 हिस्ट्रीशीटर हैं। चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने गांव रायपुर निवासी रईस, नजीमाबाद निवासी मंतर सिंह, महेश सिंह समेत सभी तीस हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान नजीमाबाद निवासी महाबली सिंह घर पर नहीं मिला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि वह मुरादाबाद के बंडा में रह रहा है। पुलिस ने जांच के लिए बंडा पुलिस को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आईजी के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन चल रहा है। कल तक पूरे जनपद से रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि कितने हिस्ट्रीशीटर लापता हैं।
- अरुण कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed