फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

ग्राम सलेमपुर कोन में कई राउंड फायरिंग, घर में घुसने की कोशिश

Wed, 18 Nov 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
सीसीटीवी में कैद हुए तमंचा लहराकर बाइक से भागते हमलावर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर एक घर में घुसने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर कोन निवासी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वह अलीगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। दिवाली पर घर आए थे। अरुण कुमार का कहना है कि उनकी शहर के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी अंकुर शुक्ला से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार की शाम वह घर पर नहीं थे, बहन अकेली थी। इस बीच अंकुर शुक्ला अपने साथी बहादुरनगर निवासी शिवम वर्मा, अभिलाष उर्फ विनय, सचिंद्र सिंह, बिल्लू सिंह और दो अज्ञात साथियों के साथ आ धमके। अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव मे अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसने की कोशिश की। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित अरुण कुमार मिश्र की तहरीर पर अंकुर शुक्ला समेत 6 लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लेनदेन के विवाद में हुई झड़प में युवक घायल
महेवागंज। उधार के रुपये मांगने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली के बड़ागांव निवासी आमीन और नादिर बिल्डिंग राजमिस्त्री और ठेकेदारी का काम करते है। दोनों के बीच 40 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कई बार कहासुनी हुई। बुधवार को दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। आरोप है आमीन ने नादिर से फौरन रुपये लौटाने को कहा। इस पर दोनों के बीच गुत्थम गुत्था के बाद लाठी डंडे धारदार हथियार चल गए। सिर पर हथियार लगने से आमीन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग निकले। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद

---
वकील ने नीमगांव थाने के दरोगा और सिपाही पर लगाया मारपीट का आरोप, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अमेठी निवासी वकील जेके राज ने नीमगांव थाने के एक दरोगा और सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बुधवार को वकील ने एसपी को तहरीर देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। तहरीर के मुताबिक वकील ने विजय कुमार उर्फ बब्बू को एक लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय तक पैसा न लौटाए जाने पर वकील ने विजय से रुपये मांगे, तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद वकील ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नीमगांव थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद मंगलवार की शाम को पुलिस के बुलाने पर वकील थाने पहुंचे, तो आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा समेत पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद दरोगा ने वकील को लॉकअप में बंद कर दिया। आरोप है कि मोबाइल और पांच हजार रुपये निकाल लिए और सदरी भी फाड़ दी। वकील ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कराने की मांग की है, जिस पर एसपी ने एएसपी को जांच सौंपी है। उधर, एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि वकील का अपने साले से रुपये के लेनदेन का विवाद है, जिसको लेकर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिससे दोनों को पुलिस ने अलग करके मामला शांत कराया। दरोगा और सिपाही पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed