{"_id":"5fb41fea8ebc3e9bff7e20af","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4271534103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का पेड़ से लटकता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। भाई दूज कर पति के साथ ससुराल लौटी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव गांव के बाहर रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव सैदापुर भाऊ निवासी बलराम ने बताया कि बहन विमला देवी की शादी थाना नीमगांव के गांव मूड़ा बुजुर्ग निवासी बनवारी के साथ हुई थी। भाई दूज पर वह सोमवार को बहनोई के साथ मायके आई थी। वह मायके मे रुकना चाहती थी, लेकिन बहनोई जबरन बहन को लेकर अपने घर ले आए थे। रात 12 बजे बहनोई क्रशर पर ड्यूटी करने चल गए। सुबह जब घर वापस आए तो बहन घर पर नहीं थी। भांजी ने पूछने पर बताया कि मां खेत पर सुबह करीब पांच बजे घर से गयी थीं तब से वापस नही आईं हैं। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ से महिला का शव लटकते देखा तो परिवार वालों को खबर दी। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा शव रस्सी से लटक रहा था। सूचना पाकर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पति की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद