{"_id":"5fb41e768ebc3e5fa477ca41","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4271523119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोतवाली मोहम्मदी पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर गांव मगरेना के प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ एससीएसटी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना पुवायां (शाहजहांपुर) के गांव कसभरामिशन निवासी राजेश कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 16 नवंबर 2020 की शाम लगभग 6:30 बजे वह पुवायां से नेवली अपनी ससुराल जा रहा था। ग्राम मगरेना के पास उल्टी दिशा से आ रहे मगरेना गांव के प्रधान अच्छन खां ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर प्रधान अच्छन खान ने गांव के ही यूनिस, भूरा, सबील और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर पत्नी व बच्चों को लात घूंसों से मारा पीटा। जातिसूचक गालियां देने लगे। जान से मारने की धमकी दी और बाइक लाठी-डंडों से तोड़ दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान अच्छन खान, यूनिस, भूरा, सबील और एक अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद