फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गुलदार की खाल व अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
नगढ़ी-नेपाल में गुलदार की खाल व अफीम के साथ पकड़े गए लोग। - फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल खुफिया पुलिस ब्यूरो टीम ने दांग जिले के घोराही में एक गुलदार की खाल और पौने चार किलो अफीम सहित दो नेपाली व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नेपाल दांग जिले के पुलिस प्रवक्ता सुमित खड़का ने बताया कि बुधवार देर शाम दांग जिले के घोराही उप महानगर पालिका वार्ड 12 में जिला पुलिस ने एक घर में छापा मारकर यहां से दो नेपाली व्यक्तियों को पकड़ा, उनके घर के कमरे में बोरे में छिपाकर रखी गई एक गुलदार की खाल और पौने चार किलो अफीम बरामद की है। गुलदार की लंबाई छह फिट 11 इंच बताई गई है। पुलिस को पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम व पता मधु डांगी निवासी उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 12 वनगांव और धन सिंह टामटा निवासी नौ वाहिनी वार्ड नंबर पांच जिला प्यूठान बताया। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है कि वह खाल और अफीम कहां से लाए हैं और कहां ले जा रहे थे। पुलिस ने राष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण 2029 एन के अंतर्गत कार्रवाई की है। बता दें कि अक्टूबर माह में भी इसी घोराही उप महानगर पालिका में एक गुलदार की खाल समेत एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed