{"_id":"5f874c448ebc3e9bea14e5a6","slug":"crime-lakhimpur-news-bly423397811","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलावरपुर में दबंगों ने तालाबों को पाट कर बना लिए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलावरपुर में दबंगों ने तालाबों को पाट कर बना लिए मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। सरकार ने सरकारी भूमि और तालाबों पर अवैध कब्जों को लेकर भले ही शिकंजा कस रखा हो लेकिन दबंग मान नहीं रहे हैं। आलम यह है कि तहसील क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में दबंगों ने तीन तालाबों का कुछ भाग पाटकर उस पर मकान बना लिए हैं इसके चलते गांव में जलभराव की समस्या हो गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर तालाबों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
गांव दिलावरपुर निवासी कैसर हारून और बिजेंदर के अलावा अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तीन तालाब हैं, जिन पर गांव के कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर प्लाटिंग करके कुछ मकान निर्मित कर लिए, जिससे गांव में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने इसी समस्या को लेकर विधायक लोकेंद्र प्रताप से एक सप्ताह पहले गुहार लगाई थी। जिस पर उन्होंने एसडीएम को पत्र लिखकर समस्या के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने तालाबों की पैमाइश कराने का आदेश दिया। जब राजस्व की टीम मौके पर जांच करने पहुंची तो दबंगों ने पैमाइश नहीं होने दी। जिससे समस्या जस की तस रही। जिससे परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम स्वाति शुक्ला से मिलकर गांव के तालाबों से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। एसडीएम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। शीघ्र तालाबों की पैमाइश कराकर उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाएगा। संवाद