{"_id":"5f849c858ebc3e9bc36962d4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4231461164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। ससुराल में आए सीतापुर जिले के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिवार वाले शव देखकर बिलख पड़े। मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना देकर मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना हरगांव (सीतापुर) के गांव बेनीपुर राजा निवासी बाबूराम ने बताया कि पुत्र अमरिका की शादी चार साल पहले थाना नीमगांव के गांव अकबरपुर सरैंया निवासी कृष्ण कुमार की पुत्री पूनम के साथ हुई थी। चार दिन पहले पुत्र अपनी ससुराल आया था। रविवार को पुत्र की ससुराल में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुत्र के ससुरालीजनों ने मौत की सूचना नहीं दी। आसपास के लोगों से मौत की खबर मिली तो वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक पुत्र के ससुर कृष्ण कुमार से पूछने पर उन्हें बताया कि रविवार की शाम अमरिका टीवी देख रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तेज पसीना आने लगा। परिवार के लोगों के साथ वह अमरिका को सीएचसी बेहजम ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना देकर मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। संवाद