फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े

Mon, 12 Oct 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
मैगलगंज के गांव आशिकनगर में जमीन कब्जे के बाद जलाई झोपड़ी - फोटो : LAKHIMPUR
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव आशिक नगर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर गांव खुर्रमनगर के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान जमीन पर बनी एक महिला की झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी, जिससे एक झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे सीओ व थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली और दोनो पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से तहरीर दी गई, रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आशिक नगर में पंचायत की खाली पड़ी जमीन उपजाऊ न होने के कारण उसमें फसल नहीं होती। गांव खुर्रमनगर निवासी दो पक्षों ने त्रिपाल और पन्नी की झोपड़ी डालकर इस जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच रविवार देर शाम विवाद होने लगा। इसी बीच खुर्रम नगर गांव निवासी कुसुमा देवी की झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी, जिससे झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जल गया। पीड़ित कुसुमा देवी ने दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ शीतांशु कुमार और प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने विवाद की जानकारी ली और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। घटना की दोनो पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। इधर, झोपड़ी में आग लगने की सूचना पर किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम ने मौके पर पहुंचकर अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष खुर्रमनगर गांव के रहने वाले हैं। आशिक नगर गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नियत से त्रिपाल और पन्नी की झोपड़ी डाल रखी है। इन्हीं त्रिपाल पन्नी में आग लगाई गई है। वहां पर घर किसी का नहीं है। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। सरकारी जमीन खाली कराने के लिए अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शीतांशु कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed