{"_id":"5f81fa5c8ebc3e5fa477b93b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4229106177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरधान में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरधान में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
4 R
फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव मूड़ाबुजुर्ग में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव शाहपुर निवासी संतराम ने बताया कि पुत्री रोहिणी (35) का विवाह आठ साल पूर्व थाना फरधान के गांव मूड़ाबुजुर्ग निवासी अंकुल गिरि के साथ किया था। अब तक उसके कोई संतान नही थी। आरोप है इसी वजह से ससुराल वाले रोहिणी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की रात उसका शव कमरे की छत से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर मृतका के पिता संतराम रात में मूड़ा बुजुर्ग पहुंचे, लेकिन बेटी द्वारा खुदकुशी की बात पर यकीन न हुआ। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मायके पक्ष वालों ने पहले हत्या का आरोप लगाया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-विमल गौतम प्रभारी निरीक्षक, थाना फरधान