फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

खेत में गई युवती रहस्यमय हालात में लापता

Sun, 11 Oct 2020 09:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
crime
लापता युवती को गन्ने के खेत में तलासती पुलिस - फोटो : LAKHIMPUR
पसगवां। शुक्रवार शाम खेत पर गई 18 वर्षीय युवती रहस्यमय हालात में लापता हो गई। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेतों में छानबीन की। इस दौरान एक चप्पल और गमछा मिला। इससेे सनसनी फैल गई, हालांकि परिवार के लोगों ने चप्पलें युवती की होने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 18 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की शाम गांव के बाहर स्थित धान के खेत पर गई थी, लेकिन देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। काफी तलाश के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो पिता परिवार के अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस को पूरी बात बताई और तहरीर दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों के साथ मिलकर गांवों में तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गन्ने के खेतों में भी कांबिंग की। इस दौरान एक खेत में एक जोड़ी चप्पल व गमछा मिला। इससे पुलिस आशंकित हो उठी। हालांकि परिवार के लोगों ने चप्पलें युवती की होने की बात से साफ इंकार कर दिया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed