{"_id":"5f7768b58ebc3ea3736f2e5d","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4219402193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार की नकदी, दो लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार की नकदी, दो लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। पुलिस से बेखौफ चोरों ने गांव दानियारपुर के एक घर में धावा बोल दिया। चोर यहां से 50 हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना क्षेत्र के गांव दानियारपुर निवासी रामबहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात चोरों ने घर की पीछे की दीवार में नकब लगा दी और घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर तीस हजार और बेटी रीना सिंह के 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा बक्से में रखी एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी सहित करीब दो लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्य सोकर उठे और घर का गेट खुला हुआ देखा। आशंका होने पर कमरे में गए तो बिखरा सामान देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।