फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पूर्व विधायक की मौत से पूरे इलाके में उबाल

Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
पूर्व विधायक के घर के बाहर रोड पर लगा ग्रामीणों का जमावड़ा। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत से पूरे इलाके में उबाल है। जिसने भी यह खबर सुनी वह सीधे त्रिकोलिया गांव की ओर चल पड़ा। हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ का तांता उनके घर पर जमा रहा। लोग लगातार आरोपियों को पकड़ने के साथ ही सीओ पलिया के निलंबन की मांग करते रहे। सभी ने हंगामा करते हुए पुलिस के संपूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक का भी घेराव किया और उनसे जवाब-तलब किया। भारी भीड़ देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद भारी संख्या में फोर्स गांव की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं मारपीट में मौत की बात सामने आने के बाद से लोगों में भी भारी रोष फैला हुआ है। हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ उनके घर पर लगातार पहुंच रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इतना ही नहीं सीओ पलिया के निलंबन की मांग को लेकर भी ग्रामीण और लोग अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि सीओ के इशारे पर ही अवैध तरीके से भूमि को जोतवाने का कार्य किया जाना था इसमें कई लोगों की सांठगांठ भी थी। इसी को लेकर ग्रामीण काफी हंगामा करते रहे और पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन

गांव में सन्नाटा, लेकिन चारों तरफ होती रहीं चर्चाएं
पूर्व विधायक की मौत के बाद त्रिकोलिया गांव में पूरा बाजार तो फिलहाल बंद रहा। लेकिन चारों तरफ इस मामले की चर्चाएं होती रहीं और लोग आपसी चर्चा करते रहे। कई गांवों के ग्रामीणों की भीड़ का तांता भी त्रिकोलिया में पूर्व विधायक के आवास पर लगा रहा। जिससे वहां काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक का किया घेराव
संपूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का घेराव करते हुए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के प्रभारी निरीक्षक से सवाल जवाब दिए। जिसका संतुष्ट उत्तर न मिलने पर लोग भड़क गए। हालांकि देर शाम तक लोग घेराव किए हुए थे।

विधायक ने जताया दुख, कहा दोषियों पर हो कार्रवाई
घटना में विधायक रोमी साहनी ने दुख जताया है। विधायक ने एसपी सत्येंद्र कुमार से वार्ता की और कहा कि हत्या की रिपोर्ट लिखकर पूरे प्रकरण की जांच कराएं और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एक भी दोषी को बख्शा न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed