फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सपा,बसपा एवं कांग्रेस नेताओं का ट्वीट: यूपी में जंगलराज

Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी- बिजुआ। निघासन से दो बार निर्दलीय और एक बार सपा से विधानसभा पहुंचने वाले पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना की मौत पर विभिन्न राजनैतिक दलों ने सूबे की योगी सरकार से लेकर जिले की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती सहित कांग्रेस के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर योगी सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। रविवार को तीन बजे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक की मौत पर ट्वीट किया कि पुलिस की मौजूदगी में तीन बार विधायक रहे निर्वेन्द्र कुमार मुन्ना की हत्या एवं पुत्र पर कातिलाना हमले से प्रदेश हिल गया है। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की एक न्यूज बुलेटिन लगाई है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूर्व विधायक की हत्या के साथ इंटर की छात्रा के दुष्कर्म के बाद फांसी लगाने के मामले में प्रदेश सरकार से सख्त कारवाई करने को कहा है। दोनो पूर्व सीएम के ट्वीट पर खीरी पुलिस सफाई देती दिखी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में पिता की हत्या पर प्रदेश सरकार को जंगलराज की संज्ञा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने ट्वीट में अपना वीडियो पोस्ट कर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए खीरी जिले में क्राइम ग्राफ पर विस्तार से बताते हुए राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इसके अलावा कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णन, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिद प्रसाद, पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, कांग्रेस की पंखुडी पाठक आदि तमाम बड़े नेताओं ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed