{"_id":"5f425f398ebc3e3d125c074a","slug":"crime-lakhimpur-news-bly417164231","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने महिला से 12 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने महिला से 12 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
पीड़िता कांती देवी तिवारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने प्रधान पर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि प्रधान ने पेट्रोल पंप में उसे हिस्सेदारी का सपना दिखाया और पहले उसकी जमीन बिकवाई, फिर 12 लाख रुपये हड़प लिए। उसने जब पैसा मांगा तो प्रधान जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता एसपी से मिली और शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेसवाही निवासी कांती देवी तिवारी ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। एक प्रधान ने पेट्रोल पंप में घाटे का हवाला देते हुए 12 लाख रुपये उधार मांगे और आश्वासन दिया कि पेट्रोल पंप में उसकी भी हिस्सेदारी होगी। कांती देवी तिवारी के मुताबिक अगस्त 2015 में उसने अपना खेत बेचकर 12 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि अब प्रधान रुपये देने से इनकार कर रहा है और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक और उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।