{"_id":"5f4253f48ebc3e3cc85fa96d","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4171583123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, अब वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, अब वायरल करने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी से दो सगे भाइयों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर वीडियो बनाई और अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 14 वर्षीय पुत्री करीब महीने भर से काफी डरी सहमी और उदास रह रही थी। पूछने पर पुत्री ने बताया कि करीब एक महीना हो गया, हुसैन और उसका भाई यूनुस घर में घुस आए। मुंह बंद कर अपनी छत पर ले गए, जहां कोई नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसकी दोनों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। आरोपी घटना किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार के लोग पीड़िता को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।