फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

रास्ते के विवाद में चले ईंट हुई हवाई फायरिंग

Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
crime
ईसानगर। थाना क्षेत्र के अंधपुर गांव में रास्ते को लेकर दो दिन पहले हुआ विवाद शनिवार को तूल पकड़ गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई में घंटों ईंट गुम्मों के साथ5साथ कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस के साथ-साथ कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने लाई।
विज्ञापन

गांव अंधपुर में बीते शुक्रवार को बैजनाथ और इंद्रकुमार के घर के बीच निकले रास्ते पर निकलने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को सुलह समझौते का प्रयास भी किया पर बात नहीं बन पाई। शनिवार को उक्त रास्ते पर निकलने को लेकर पुन: सुबह से ही कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट गुम्में सहित कई राउंड की फायरिंग भी हो गई। जिसको लेकर पूरे गांव में बड़ी अनहोनी होने की आशंका के बीच दहशत फैल गई। अचानक शुरू हुई गोलीबारी व चल रहे ईंट गुम्मों की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस व कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस गांव में पहुंचकर हालातों पर नियंत्रण पाने के बाद दो लोगों को पकड़कर थाने ले जाकर कार्रवाई शुरू कर दी। बावजूद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed