{"_id":"5f2c28538ebc3eaad4474ccb","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4153477190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हत्यारोपियों की तलाश में जुटी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हत्यारोपियों की तलाश में जुटी रही पुलिस
विज्ञापन
पलियाकलां। गांव धूसर गांव निवासी गुरतेज सिंह उर्फ रेंगन की दिनहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली हैं। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या प्रेम संबंधों को लेकर की गई है। पुलिस इस बिंदु पर भी गहराई से जांच कर रही है। हत्यारों की शिनाख्त के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस सर्विलांस सेल की भी मदद ले रही है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव धूसर बिजौरिया फार्म निवासी स्वर्गीय मक्खन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र गुरतेज सिंह उर्फ रेंगन कंडोला पलिया से वापस अपने घर बुधवार को जा रहा था। कार सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े धूसर मार्ग पर हरिराम की बाग के पास गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के भाई सुखराज सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर गुरुवार को भी पुलिस फिलहाल तो आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस को शक है कि गुरतेज की हत्या प्रेम संबंधों को लेकर की गई है। पुलिस ने इस बिंदु को अभी अपनी जांच में प्रमुखता से शामिल किया है। पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर डिटेल भी खंगाल रही है।
विधायक पहुंचे मृतक के घर, पुलिस को दिए गिरफ्तारी के निर्देश
विधायक रोमी साहनी घटना की खबर पाकर सीधे रेंगन के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने पुलिस के अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किए पूरे मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भीरा की ओर भागने की जताई जा रही आशंका
कार सवार हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद भीरा की ओर भाग गए हैं। इसकी आशंका जताई जा रही है। ऐसा इसीलिए है कि अतरिया गांव में भी कई लोगों ने घटना में शामिल कार की तरह ही एक तेज रफ्तार कार निकलने की बात कही है। पुलिस अगर भीरा में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती है तो उसको कुछ सुराग मिल सकता है।
देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव
मृतक गुरतेज उर्फ रेंगन का शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दो गोली शरीर में कहीं फंस गईं थी, जिसकी वजह से पोस्टमार्टम में देरी हुई। फिलहाल घर में लोगों की भारी भीड़ रही।
अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस कई बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है। खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को भी लगाया गया है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
- सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी