{"_id":"5f26dece8ebc3e63a9303f31","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4149247102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन्नी लाल हत्याकांड : तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, चालान भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुन्नी लाल हत्याकांड : तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, चालान भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। कोतवाली पुलिस ने गांव मिर्जापुरवा में हुए चुन्नी लाल भार्गव हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद होने का भी दावा किया है। रविवार को तीनों आरोपियों का चालान भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गांव मिर्जापुरवा निवासी चुन्नी लाल भार्गव की मारपीट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र कमलेश भार्गव की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसआई अवधेश कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर सुशील, महेश और और फूलचंद को सरसवा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।