{"_id":"5f25a06d8ebc3e9ff65049b6","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4148355165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने भुड़वारा में मुक्त कराए 100 मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने भुड़वारा में मुक्त कराए 100 मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में गश्त पर निकले एसडीएम ने भुड़वारा गांव में वध के लिए बांधे गए 100 मवेशियों को बंधन मुक्त कराकर आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई कराई है।
एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि वह बकरीद के त्योहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमण पर निकले थे। उनके साथ में सीओ आरके वर्मा भी थे। भ्रमण करते हुए वह कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़वारा पहुंचे, जहां गांव के तिराहे पर लगभग 100 भैंसें खाली पड़े प्लाट पर बंधे थे। उन्होंने काफी संख्या में मवेशियों को देखकर जानकारी करने का प्रयास किया। मौजूद लोग अधिकारियों को देखकर इधर उधर भाग गए। मौके पर गांव निवासी मुजम्मिल को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने मवेशियों को अपना बताया। पुलिस ने मवेशियों की रस्सी काटकर खेतों की तरफ भगा दिया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।