{"_id":"5f08a94f8ebc3e63d0169e45","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4122971106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया वेदू का खाता सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया वेदू का खाता सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। टॉपटेन अपराधी और शराब माफिया वेद प्रकाश वेदू पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया के तहत उसका खाता सीज कर दिया गया।
कानपुर की घटना के बाद जिले के अपराधियों पर पुलिस कप्तान की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। इसी के तहत एसपी पूनम और एसडीएम गोला की मौजूदगी में मंगलवार को जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में पहले नंबर के अपराधी वेद प्रकाश उर्फ वेदू के सांसिया कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारकर घर से मिले वाहन और जनरेटर आदि जब्त करने के साथ ही शराब निष्कर्षण को बने तीन टिन शेड ध्वस्त किए गए थे। वेदू मौके से फरार हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों से जुटाई गई वेदू की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। इसी के तहत पता चलने पर मैलानी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में संचालित उसका खाता सीज करा दिया गया है।
विज्ञापन
अशोक कुमार का कहना है कि माफिया के अर्थतंत्र तोड़ने की कार्रवाई के तहत कुख्यात शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू सांसिया का एसबीआई के बैंक खाता सीज करा दिया गया है। साथ ही वेदू के खिलाफ अन्य विधि अपेक्षित कार्रवाई की प्रक्रिया प्रचलित है। जल्द ही उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाकर उसे भी जब्त किया जाएगा।