फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

तीस वर्षों से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था वेदू

Wed, 08 Jul 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। करीब 30 सालों से अवैध शराब का कारोबार कर रहे वेद प्रकाश वेदू के अपराध कानपुर के विकास दुबे से कम नहीं हैं। उस पर जानलेवा हमले के आठ, एनडीपीएस, बलवा, लूट और गैंगस्टर सहित 36 मुकदमे जिले के अलावा शाहजहांपुर के थाना खुटार में दर्ज हैं। बताते है कि जब भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया वह अपने रसूख से छूट जाता था। यह पहला मौका है जब उसके खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने इसी साल पांच मई को वेदू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ढाई सौ लीटर शराब, एक ट्रक कोयला बरामद कर चार हजार क्विंटल लहन नष्ट किया था। एसपी पूनम ने बताया कि कुछ समय जेल में रहने के बाद उसकी जमानत हो गई थी। वेदू थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ थाना मैलानी में चोरी, लूट, डकैती, जालसाजी, बलवा, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, अवैध कच्ची शराब बनाने आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कानपुर की घटना को देखते हुए जिले में माफिया और टॉपटेन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। वेद प्रकाश वेदू जिले के टॉपटेन सूची में है उसके खिलाफ 36 मुकदमें दर्ज हैं। पिछले तीस वर्षों से अवैध शराब बनाकर उसे बेचने के धंधे में लिप्त है। उसने आपराधिक कृत्यों से अकूत संपत्ति एकत्र की है। जिसका आकलन एक करोड़ का है। उसकी संपत्ति जब्त की जा रही है। आज मौके से ट्रैक्टर, बाइक, हैरो आदि कब्जे में लिया गया है और टिन शेड से बना निर्माण जेसीबी से ध्वस्त किया गया है। शेष संपत्ति भी जब्त की जाएगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम, एसपी खीरी
कानपुर की घटना को देखते हुए अपराधियों के आर्थिक स्रोत को तोड़ने की प्रक्रिया के तहत ही यह कार्रवाई की गई है। माफिया वेदू की एक करोड़ की संपत्ति का पता चला है, जो उसने आपराधिक गतिविधियों से एकत्र की है। मौके पर मिला ट्रैक्टर, बाइक को जब्त किया गया है। अपराध के धंधे से बनाई गई एक करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
-अखिलेश यादव, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed