{"_id":"5f00c8db8ebc3e431171a336","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4116115188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े ट्रक में काली पन्नी से ढकी सागौन की लकड़ी पुलिस ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े ट्रक में काली पन्नी से ढकी सागौन की लकड़ी पुलिस ने पकड़ी
विज्ञापन
काली पॉलीथिन से ढकी लकड़ी।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। बड़े ट्रक में काली पन्नी से ढकी सागौन की लकड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ी गई लकड़ी की पुलिस ने धर्मकांटे पर तौल कराई। अब पुलिस मामले में लीपापोती में जुट गई है।
कस्बा इंचार्ज करुणेश शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली कि सागौन की लकड़ी से भरा एक बड़ा ट्रक निघासन की ओर आ रहा है। पुलिस ने उस ट्रक को एब्लॉन पब्लिक स्कूल के पास रोक लिया। लकड़ी का वजन कराने के लिए ढखेरवा रोड स्थित धर्मकांटे पर वजन कराया। लकड़ी का वजन 30 टन निकला। ट्रक चालक ने बताया कि इसे सिंगाही के धर्मकांटे से लादा गया था। यह लकड़ी सहारनपुर जानी है। पुलिस लकड़ी का कटान कहां से हुआ। उसका परमिट था या नहीं इस मामले की जांच में जुटी है। उधर पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस लकड़ी के मामले में लीपापोती कर रही है। सूत्रों की माने तो कुछ लकड़ी जंगल से कटाकर लाई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। करीब पांच माह पहले सागौन की लकड़ी को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने पकड़ा था। उस लकड़ी को जंगल की बताई गई थी। उसके बाद जांच में लकड़ी को एक गांव की बताकर उसमें फाइनल रिपोर्ट विवेचना अधिकारी ने लगा दी थी।