फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

फिल्मों से आइडिया लेकर प्रधान से मांगी 10 लाख की फिरौती

Wed, 01 Jul 2020 09:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
crime
मितौली। ग्राम प्रधान को मोबाइल पर मेसेज भेजकर फिरौती मांगे जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और मेसेज भेजने में प्रयुक्त हुए मोबाइल को भी बरामद करने का दावा किया है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे यह आइडिया फिल्मों से मिला था। वह अपने महंगे शौक पूरे करना चाहता था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ के प्रधान रमेश चंद्र निषाद को 21 जून से एक व्यक्ति कई बार मोबाइल से कॉल की और मेसेज कर रहा था, जिसमें कहा जा रहा था कि तुम्हारे दुश्मन ने तुम्हें जान से मारने के लिए सात लाख की सुपारी हमें दी है। अगर तुम अपनी जान की सलामती चाह रहे हो तो दस लाख रुपये हमें दे दो तो हम तुम्हें नहीं मारेंगे और सुपारी देने वाले का नाम भी बता देंगे। तुम बच जाओगे। मेसेज व फोन करने के बाद फोन स्विच ऑफ हो जाता था। लगातार मिल रहीं धमकी से तंग आकर प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सर्विलांस की मदद से कॉलर की पहचान कर ली। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ के मजरा हैदरनगर निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक तमंचा और दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह फिरौती वसूल कर अपने शौक पूरे करना चाहता था। उसे यह आइडिया फिल्मों से मिला। रंजीत का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। प्रधान ने बताया कि पहले दिन युवक ने 30 मेसेज किए थे। कई बार मेरे चाचा रामदास के मोबाइल पर फोन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed