{"_id":"5ee3ad938ebc3e42ea6107d6","slug":"crime-lakhimpur-news-bly409056167","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषेधाज्ञा उल्लंघन पर नौ लोगों को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषेधाज्ञा उल्लंघन पर नौ लोगों को लिया हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। तहसील में सीओ राकेश कुमार नायक की बहाली की मांग को लेकर कई संगठनों के लोग ज्ञापन देने पहुंचे। इसमें निषेधाज्ञा उल्लंघन पर नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मास्क न लगाने और अन्य धाराओं के उल्लंघन पर नौ लोगों को नामजद करते हुए कुल 109 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देर रात इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला ने यह जानकारी दी।
सीओ राकेश कुमार नायक का तबादला सीओ ट्रैफिक पद पर किए जाने के बाद से उनकी बहाली की मांग जोर पकड़ रही है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को कई संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया था तो शुक्रवार को बंजारा समिति, मोहल्ला माहीगिरान की कई महिलाओं समेत कई अन्य संगठनों के लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए तहसील में जमा रहे। लगभग दो घंटे के इंतजार के बाद ज्ञापन तो ले लिया गया लेकिन उसके बाद लगभग नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले सीओ की बहाली और मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई। देर रात नौ लोगों को नामजद करते हुए 109 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।