{"_id":"5ed56c548ebc3e903730195b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly407803745","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी का रुपया मांगने पर महिला ने दी फर्जी केस में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी का रुपया मांगने पर महिला ने दी फर्जी केस में फंसाने की धमकी
विज्ञापन
कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र की कुकरा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव में उधारी का रुपया वापस मांगने पर महिला ने फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
कस्बा निवासी अयूब अली ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, एसपी, सीओ, एसओ मैलानी सहित कुकरा पुलिस चौकी को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने नौ माह पूर्व कस्बे की एक महिला को 90 हजार रुपया लालजीपुरवा उधार दिया था। तब उसने शीघ्र ही रुपया वापस करने का आश्वासन दिया था। कई माह बीतने पर भी अब तक रकम वापस नहीं लौटाई है। मांगने पर धमकी दी कि अयूब अली, सद्दाम आदि को झूठा आरोप लगाकर जेल भेजवा देगी। जिससे पीड़ित मानसिक रूप से परेशान हैं।
एसओ मैलानी अशोक कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी महिला ने 2007 में कुकरा के चार लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें चारों आरोपी न्यायालय से निर्दोष सिद्ध हुए थे। जानकारी में यह भी आया है कि यह महिला अन्य कई लोगों को पूर्व में फर्जी केसों में फंसा चुकी है।