{"_id":"5ec2bc588ebc3e9075171580","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4062738152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता बोली- रिपोर्ट दर्ज न हुई तो दे देंगे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता बोली- रिपोर्ट दर्ज न हुई तो दे देंगे जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। पसगवां क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता की तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे परेशान पीड़िता ने एसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।
पीड़िता ने बताया कि पड़ोस के युवक से प्रेम संबंध थे। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने आज तक न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की है। पीड़िता का कहना है कि तीन दिन से अपने माता पिता के साथ कोतवाली पसगवां और सीओ मोहम्मदी के कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। किसी ने भी उसका मेडिकल नहीं कराया है और न ही रिपोर्ट दर्ज की। उसने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि यदि उसकी रिपोर्ट दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। उधर सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।