{"_id":"5ec2bc568ebc3e90aa5f759e","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4062735130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग टेक्निशियन समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग टेक्निशियन समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
निघासन। ब्लॉक परिसर में हुई मारपीट और गोली लगने से घायल ठेकेदार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बोरिंग टेक्निशियन और तीन चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बोरिंग टेक्निशियन ने घायल ठेकेदार अनूप के खिलाफ मामले की पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
ब्लॉक परिसर में 15 मई को गांव महुवा निवासी अनूप तिवारी और बोरिंग टेक्निशियन दिग्विजय के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद आरोप है कि अनूप ने दिग्विजय सिंह को थप्पड़ जड़ दिया और बाइक से चले गए। ब्लॉक से वापस जाते समय घटना के दिन ही शाम सात बजे प्रीतम पुरवा स्थित इंटरलॉकिंग ब्रिक प्लांट के पास बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने अनूप को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से अनूप घायल हो गए थे। उनका लखनऊ के सहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दिग्विजय सिंह की तहरीर पर ठेकेदार अनूप के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, सरकारी काम में बाधा डालना, शराब पीकर गाली गलौज करना और जान से मार देने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज शनिवार को दर्ज कर ली गई थी। घायल अनूप के पिता विनोद की तहरीर पर बोरिंग टेक्निशियन दिग्विजय और तीन चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।