{"_id":"5ec2bbc08ebc3e90591e4ea3","slug":"crime-lakhimpur-news-bly406271912","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख में मिर्च झोंक लुटेरों ने की बैंक कैशियर से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख में मिर्च झोंक लुटेरों ने की बैंक कैशियर से लूटपाट
विज्ञापन
बेलरायां/तिकुनियां। लॉकडाउन के बीच जिले में चोरी, लूट की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सोमवार को बाइक सवार दो लुटेरों ने बेलापरसुआ मार्ग पर ऐंठा पुल के पास बैंक के कैशियर की आंख में मिर्च झोंक दी। सीने पर तमंचा लगाकर बैग लूटकर भाग निकले। बैग में तिजोरी की चाबी, मोबाइल और कुछ कागजात थे। दिनदहाड़े हुए वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे सीओ निघासन ने कैशियर से पूछताछ की।
आार्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा बेलापरसुआ के कैशियर विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे घर से बैंक ड्यूटी करने स्कूटी से जा रहे थे। रघुनगर एसएसबी चौकी के निकट ऐंठा पुल के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो लुटेरे आए। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले पीछे बैठे लुटेरे ने उनकी आंख में मिर्च झोंक दी। आंखों में जलन के कारण उन्होंने स्कूटी रोक दी। लुटेरों ने बैग छीन लिया। बैग में बैंक की तिजोरियों की चाबियां, मोबाइल और जरूरी कागजात थे। सीने पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए लुटेरे बैग लेकर भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया। राहगीरों ने पुलिस और एसएसबी जवानों को सूचना दी। सूचना पर सीओ निघासन प्रदीप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां हनुमान प्रसाद और एसओ सिंगाही अजय राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।