{"_id":"5ead9bf78ebc3e902a3e0684","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4045921109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से सिपाही को हटाकर की खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी से सिपाही को हटाकर की खानापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन (लखीमपुर खीरी)। चौकी के अंदर बिजली विभाग के एसएसओ समेत तीन संविदाकर्मियों को पीटने के मामले में पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए एक सिपाही को चौकी से हटा दिया है। दूसरा सिपाही अब भी चौकी में तैनात है। कार्रवाई न होने से संविदा कर्मचारियों में रोष है।
गुरुवार को ढखेरवा बिजली उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विनोद ने बताया कि जेई विकास के आदेश पर गलत तरीके से चौकी में जलाई जा रही बिजली सप्लाई को बंद करने के लिए लाइनमैन विनोद गौतम और सुस्मेश गए थे। आरोप है कि कनेक्शन काटने के बाद वह लोग खंभे से उतर रहे थे। इसी बीच चौकी में तैनात सिपाही रामबली यादव और संदीप आ गए। आरोप है कि वह दोनों को चौकी बुला ले गए और वहां पर कमरे में बंद कर उनकी पिटाई की। बाद में एसएसओ विनोद पहुंचे तो सिपाहियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उसके बाद सिपाहियों ने बिजली जोड़ने के बाद ही दोनों को जाने दिया। बाद में गुस्साए संविदा कर्मी धरने पर बैठे तो प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत किया। इस मामले में चौकी में तैनात सिपाही रामबली यादव को चौकी से हटाकर कोतवाली में तैनात किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से संविदा कर्मी नाराज हैं। उन्होंने पुलिस पर दोनों सिपाहियों को बचाने का आरोप लगाया है। उधर सीओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि रामबली को कोतवाली भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।