{"_id":"5e998fc48ebc3e77a9471bbf","slug":"crime-lakhimpur-news-bly402908584","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दूध लेने निकले किशोर पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से दूध लेने निकले किशोर पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हिदायतनगर में बृहस्पतिवार की रात मामूली कहासुनी से नाराज एक युवक ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली 17 वर्षीय किशोर के पास से निकल गई। किशोर के भाई ने दो हमलावरों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी अरशद ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद अनस (17) अपने दोस्त रिशु (16) के साथ शाम 08.30 बजे दूध लेने अपने घर के पीछे दुकान पर जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक ने भाई को रोक लिया और गोली मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर उसने भाई पर गोली चला दी और भाग निकला। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। किसी तरह से भाई और उसका दोस्त घर पहुंचा और पूरी बात बताई। उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन हमलावर नहीं मिले। घटना के बाद से किशोर व उसका परिवार दहशत में है। अरशद ने दोनों हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।