{"_id":"5e37133d8ebc3e8d430488d4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly394343886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के परसेला गांव में शनिवार की शाम 55 वर्षीय मजदूर रामसेवक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला है। रामसेवक मजदूरी कर शाम को घर आ रहा था। परिवारवालों ने हत्या का संदेह व्यक्त किया है साथ ही किसी से रंजिश से भी इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवारवालों ने बताया कि रामसेवक प्रतिदिन गोला में मजदूरी करने जाता था। शनिवार की शाम मजदूरी कर वह पैदल वापस घर लौट रहा था, जिसका गांव से एक किलोमीटर पूर्व रास्ते के किनारे शव पड़ा मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने संदेह व्यक्त किया कि धारदार औजारों से चेहरा गोदकर रामसेवक की हत्या की गई है। परिवार वालों के अनुसार रामसेवक की किसी से रंजिश भी नहीं थी। बेटे करन की ससुराल वालों से अनबन चल रही थी। मृतक के परिवार में पत्नी चार बेटे, दो बेटियां हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का अनुमान है कि रामसेवक मौत किसी वाहन से टकराकर हो सकती है जबकि परिवार वालों का कहना है कि रामसेवक की हत्या की गई है।
प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि रामसेवक की मौत कैसे हुई है। मृतक के परिवार वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धर्मदास सिद्धार्थ थानाध्यक्ष हैदराबाद।