{"_id":"5e2ee6908ebc3e4ad23d2d73","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3934914100","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो गांजे के साथ परचून वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ किलो गांजे के साथ परचून वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। चौकी पुलिस इन दिनों एक्शन मूड में है। लगातार कार्रवाई से अपराधियों में खौफ है। रविवार रात चौकी पुलिस ने बालूडीह में एक व्यक्ति के कब्जे से डेढ़ किलो गांजा और हुक्का चिलम आदि सामग्री बरामद की।
चौकी प्रभारी पारसीनाथ ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बालूडीह इलाके में मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। पुलिस टीम ने रात में छापा मारा। पुलिस को करीब आते देख कुछ लड़के इधर उधर हो गए। पुलिस का कहना है कि ग्राम बालूडीह निवासी परचून दुकानदार मुलायम झोले में कुछ छिपाकर भागने लगा। पुलिस ने उसे घोसियाना मार्ग से दबोच लिया। जामा तलाशी में डेढ़ किलो गांजा, चिलम और हुक्का बरामद हुआ। वहीं पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी परचून की दुकान की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार चलाता था। इससे ग्रामीण इलाके के अलावा शहरी क्षेत्र के भी युवा नशे के आदी हो रहे थे।