{"_id":"5e2c492e8ebc3e4b08726b78","slug":"crime-lakhimpur-news-bly393374739","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने पहुंचे संघ के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने पहुंचे संघ के पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। संघ कार्यालय में बुधवार की शाम संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट का मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। संघ पदाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पद से कार्यमुक्त किए गए हरद्वार बाजपेयी ने कहा कि पहले उन्हें पद से हटाया गया, फिर उनके घर गिरफ्तारी के लिए पुलिस भेजवाई गई। शनिवार को पदाधिकारियों ने हटाए गए सह नगर कार्यवाह हरद्वार बाजपेयी और संघ कार्यालय में बैठक कर पूरे मामले में सभी पक्षों से विचार विमर्श किया।
भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले को भाजपा और संघ के प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। 23जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपी भाजयुमो नगराध्यक्ष विजय मिश्र को पद से हटा दिया था। 24 जनवरी को संघ के सह नगर कार्यवाह हरद्वार बाजपेयी को हटा दिया गया। शनिवार को मामले की जांच में आए जिला कार्यवाह राजेश मिश्र, सह जिला कार्यवाह कोविद और जिला बौद्धिक प्रमुख ऋषिकांत ने हरद्वार बाजपेयी के आवास और संघ कार्यालय में बैठक कर पूरे मामले में प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से विचार विमर्श किया। शुरुआत से लेकर अंत तक की कार्रवाई के प्रत्येक बिंदु पर दोनों पक्षों पर गौर किया। आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस मामले का निपटारा किया जाएगा। सह नगर कार्यवाह रहे हरद्वार बाजपेयी का आरोप है कि जब उन्होंने पदाधिकारियों के सामने सच्चाई रखी तो उन्हें पहले पद से हटा दिया गया। शुक्रवार की रात 10.30 बजे उनके घर पर पुलिस भेजवाकर प्रताड़ित कराने का प्रयास किया गया, जैसे वह कोई अपराधी हों।
जिला कार्यकारिणी द्वारा इस मामले को देखा जा रहा है। प्रयास है कि एक दो दिन में इस मामले को निपटा लिया जाए।
-कोबिद, सह जिला कार्यवाह
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सुरक्षा को देखते हुए होटल और लाज की जांच कर रही है। हरद्वार बाजपेयी के लाज पर पुलिस जांच में गई थी।
विज्ञापन
-डीपी तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला