फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मुठभेड़ में शातिर अपराधी बालकृष्ण गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 09:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। गुरुवार की अल सुबह कोटवारा जंगल में मुठभेड़ के दौरान कोतवाली पुलिस ने शातिर अपराधी बालकृष्ण बनिया को 315बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि भुसौरिया निवासी बालकृष्ण बनिया पर हैदराबाद थाना में सात और गोला कोतवाली में हत्या, प्राणघातक हमले सहित कई अन्य संगीन धाराओं में 23 मुकदमे दर्ज हैं। 22 दिसंबर को भुसौरिया गांव में विवाद हुआ था, जिसमें बालकृष्ण उर्फ बनिया का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस विवाद में गांव निवासी मोंटी ने बालकृष्ण बनिया के खिलाफ रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। आरोपी की काफी समय से पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह तीन बजे एसआई कुलदीप सिंह, लल्ला गोस्वामी, व्यास यादव पुलिस टीम के साथ लखीमपुर रोड तिवारी ढाबा के पास मौजूद थे। तभी बालकृष्ण बनिया के कोटवारा जंगल की तरफ पैदल जाने की सूचना मिली। जब पुलिस टीम कोटवारा की तरफ जाने वाले मार्ग पर पहुंची तो एक व्यक्ति कोटवारा जंगल की ओर तेज गति से जाते दिखाई दिया। पुलिस ने जब टार्च की रोशनी डालकर रुकने के लिए कहा तो वह तेजी से जंगल की ओर भागने लगा। पीछा करने पर खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस टीम ने जंगल के अंदर आरोपी को दबोच लिया। जिसके पास से 315 बोर तमंचा, नाल में फंसा खोखा और एक कारतूस मिला। पकड़े गए अभियुक्त बालकृष्ण बनिया का चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed