{"_id":"5e205ceb8ebc3e4b303c8742","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3921714140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर आटोलिफ्टर को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पुलिस ने बाइक सीजकर आरोपी का चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि कफारा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा फोर्स के साथ अभयपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे बाइक समेत दबोच लिया। पूछताछ में चालक बाइक के कागज नहीं दिखा सका। पुलिस बाइक व आरोपी को लेकर कोतवाली आई और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम बरकत निवासी तेजनपुरवा मजरा टेकीकुंडा बताया। उसने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक चोरी की है और वह उसे बेचने के लिए जा रहा था। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस बाइक स्वामी का पता लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी बरकत शातिर बाइक चोर है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।