{"_id":"5e205cea8ebc3e4b2504596c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly392170814","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर भागे लकड़कट्टे, चार बोटा साल की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर भागे लकड़कट्टे, चार बोटा साल की लकड़ी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क से सटे आम के बाग में लकड़कट्टों और वन विभाग की टीम का आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच फायरिंग हुई। इस पर लकड़कट्टे साल की लकड़ी लदी चार साइकिलें मौके पर छोड़कर भाग निकले। वन विभाग की टीम ने साइकिल और लकड़ी कब्जे में ले ली है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बेलरायां के क्षेत्रीय वनाधिकारी चंद्रभाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात लगभग 11 बजे वन दरोगा नरेंद्र, एसटीपीएफ के जवान सुधीर, मोहम्मद फैजान व राहुल ने बरौला हार के निकट आम के बाग में लकड़कट्टों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। टीम को देखकर चार साइकिलों पर साल के बोटा लादकर आ रहे लकड़कट्टों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में टीम ने भी तीन राउंड फायर किए। इस पर लकड़कट्टे लकड़ी लदी चारों साइकिलें मौके पर छोड़कर भाग निकले। उन्होंने बताया कि लकड़ी और साइकिलों को कब्जे में लिया गया है।
आरेप है कि दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां वन रेंज में इन दिनों कुछ वनकर्मियों की सांठगांठ से चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर बेेशकीमती सागौन और साल की लकड़ी का कटान हो रहा है। पार्क सीमा से सटे भैरमपुर, महाराजनगर, फरेंदा फार्म के ग्रामीणों का आरोप है कि सांठगांठ से जंगल से लाई जाने वाली लकड़ी को वन कर्मचारी खुद साइकिलों में धक्का लगाकर जंगल से बाहर निकालते यदाकदा दिखाई पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
बेलरायां से लखनऊ तक हो रही सप्लाई
जंगल से काटकर लाई गई बेशकीमती साल व सागौन की सप्लाई चार पहिया वाहनों से जिले के अलावा लखनऊ और सीतापुर तक की जाती है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी वन विभाग और रास्तों में पड़ने वाले थानों की पुलिस को नहीं है, लेकिन वाहन निकलने से पहले जेब गर्म हो जाने के कारण सभी आंख बंद कर लेते हैं।
महीने भर पहले निघासन पुलिस ने पकड़ी थी ट्रैक्टर ट्रॉली
थाना सिंगाही के गांव मोतीपुर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सागौन के बड़े संख्या में बोटे भरकर लखीमपुर जा रही थी। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंगाही थाने के सामने से ही निकल गई, लेकिन इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। हालांकि मुखबिर की सूचना पर निघासन पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस ने बेलरायां निवासी ट्रैक्टर चालक प्रदीप कुमार गौतम और तकियापुरवा निवासी रविंद्र कुमार भार्गव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मोतीपुर निवासी मुन्ना फरार हो गया था। पुलिस की जांच में कुछ वनकर्मियों व बेनीपुरवा के एक युवक का नाम भी सामने आया, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।