{"_id":"5e1f62128ebc3e4b5703ac87","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3920520135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से छुटकारा पाने को अपहरण का नाटक रचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से छुटकारा पाने को अपहरण का नाटक रचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब नौ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालीजन कर रहे थे तंग
मोहम्मदी। निकाह के नौ माह बाद ही पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने अपहरण का नाटक रचा लेकिन अगले ही दिन पोल खुल गई। विवाहिता मायके वालों संग कोतवाली पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई ।
सकरापुर थाना पुवायां निवासी गफ्फार खां ने पुत्री फूलबी का निकाह मोहम्मदी गांव के हरिहरपुर के जहीम खां के साथ करीब नौ माह पहले किया था। आरोप है कि दूसरी विदा के बाद से ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। मानसिक प्रताड़ना से परेशान फूल बी ने सारा वाकया अपने पिता को फोन पर बताया। जिससे वह पुत्री को मायके ले आए। गफ्फार खां के अनुसार पति जहीम खां 13 जनवरी को बाइक से अपनी ससुराल सकरापुर पहुंचा और ससुराल में बाइक खड़ी कर लापता हो गया। इस पर जहीम के परिवार वाले मोहम्मदी कोतवाली अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। यह जानकारी जब लड़की वालों को मिली तो उन्होंने भी अपने स्तर से खोजबीन शुरू की तो जहीम अपने गांव में सुरक्षित मिल गया। इस बात से सशंकित पिता पुत्री को लेकर बुधवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले गुपचुप तरीके से उसके पति का निकाह दूसरी लड़की से करना चाहते हैं और उन लोगों को अपहरण के फर्जी केेस में फंसाना चाहते हैं। पुलिस ने फूल बी की तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।