{"_id":"5e14bb4a8ebc3e87ba64558b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly391018982","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीवों के अंग तथा अवशेषों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीवों के अंग तथा अवशेषों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर एक भारतीय व एक नेपाली को वन्यजीवों के अंगों और अवशेषों के साथ एसएसबी व वन विभाग की टीम ने दबोचा है। दोनों से पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
एसएसबी व वन विभाग की टीम ने गौरीफंटा बार्डर पर एक भारतीय तथा एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा है। जिन्होंने अपना नाम जांघीराम चौधरी पुत्र महादेव चौधरी निवासी फुलवारी जिला कैलाली नेपाल तथा रामअवतार राना पुत्र शिवलाल राना निवासी गौरीफंटा बताया है। इनके पास से टीम ने भारी मात्रा में वन्यजीवों के अवशेष बरामद किए हैं। वन विभाग ने दोनों को अपनी सुपुर्दगी में करते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई कर रही थी। प्रथम दृष्टया मामला झाड़-फूंक का नजर आ रहा है लेकिन वन्यजीवों के अंगों व अवशेषों की बात पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। एसएसबी कमानडेंट मुन्ना सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया था।