{"_id":"5e14ba998ebc3e87da177987","slug":"crime-lakhimpur-news-bly391014594","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर किया हंसिए से वार, फिर दोनों ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी पर किया हंसिए से वार, फिर दोनों ने खाया जहर
विज्ञापन
प्रेमी पर किया वार, दोनों ने खाया जहर
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में एक महिला व उसके प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज महिला ने उस पर हंसिये से प्रहार कर दिया जिससे प्रेमी जख्मी हो गया। फिर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना खीरी के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक और एक महिला के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर महिला ने प्रेमी पर हंसिये से वार कर दिया। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद