{"_id":"5e0f840a8ebc3e8790407870","slug":"crime-lakhimpur-news-bly390478933","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी, जुआरियों पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी, जुआरियों पर भी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। मोहल्ला रंगरेजान व बाजार की सीमा पर दो पक्षों में विवाद के बाद चली गोली को लेकर पुलिस प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ अभियान चला रखे हैं। साथ ही जुएं को लेकर हुए विवाद को देखते हुए जुआरियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कई जुआरी उठाए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि मोहल्ला रंगरेजान और बाजार के बीच पड़ने वाली सड़क पर बुधवार की रात को जुएं को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। इस बीच किसी ने गोली चला दी थी। जिसमें मोहल्ला बाजार निवासी सतीश गुप्ता का 25 वर्षीय पुत्र संगम गुप्ता और मोहल्ला पठान चमन चौराहा निवासी वकार हुसैन का 28 वर्षीय पुत्र जुल्फिकार उर्फ भैया गोली लगने से जख्मी हो गए थे। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
एसपी पूनम के निर्देश पर पुलिस ने रात में ही कई जुआरियों को पकड़ा है। साथ ही घटनास्थल के आसपास चौराहों पर भी फोर्स तैनात कर दी है। जिससे आगे किसी भी विवाद से बचा जा सके। पुलिस अधिकारी भी इस बारे में कुछ भी खुलकर बोलने में असमर्थता जता रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के चलते सभी मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा।