{"_id":"5e0cd50f8ebc3e87f93a0310","slug":"crime-lakhimpur-news-bly390215873","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की शोहदों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की शोहदों की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिंगाही क्षेत्र में मां-बेटी से छेड़छाड़ का मामला
बेलरायां। थाना सिंगाही पुलिस ने मां-बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना सिंगाही के एक गांव निवासी महिला का पति मजदूरी करता है। उसके चार छोटे बच्चे हैं। बड़ी बेटी 18 साल की है। गांव का एक युवक उसकी पुत्री को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शराब पीकर अपने साथियों को लेकर घर के बाहर शाम को गाली गलौज करता था। बेटी की शादी करने पर महिला व उसके पति की हत्या करने और बेटी को अगवा करने की धमकी देता। 27 दिसंबर को मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की। घर में घुसकर मारापीटा। पीड़ित महिला ने 27 दिसंबर को थाना सिंगाही पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अमर उजाला ने 31 दिसंबर के अंक में पेज संख्या चार पर शोहदे से परेशान महिला सिंगाही थाने के काट रही चक्कर शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को एसपी पूनम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने एसओ को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। मंगलवार को पुलिस ने गांव के ही दोनों शोहदों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। एसओ अजय राय ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घर पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
नाबालिग से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
मैलानी। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा कि उसकी नाबालिग पुत्री शाम को अपने घर के बाहर खड़ी थी कि पास के ही रहने वाले एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ 31 दिसंबर की रात को ही छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हो गया है। उसके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद