{"_id":"5e077b4e8ebc3e87eb43d525","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3898147111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। बेवफाई से नाराज एक युवक ने प्रेमी के घर में दो साल से रह रही पत्नी को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
थाना ईसानगर क्षेत्र के कॉलेज पुरवा मजरा खमरिया पंडित निवासी छत्रपाल के बेटे त्रिजुगी गौतम की शादी सात साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव लाखुन निवासी शिवनंदन की पुत्री सुमन (30) से हुई थी। उसकी एक पुत्र और एक पुत्री है। त्रिजुगी की पत्नी सुमन ने दो साल पहले पति को छोड़ दिया और छोटी पुत्री को साथ लेकर प्रेमी अनिल के घर जाकर रहने लगी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे त्रिजुगी पड़ोसी अनिल के घर पहुंचा और उसके पिता बांकेलाल से लड़ने लगा। इससे नाराज बांकेलाल ने ईंट उठाकर उसे दौड़ाया। इस पर त्रिजुगी ने उसे व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। दो घंटे बाद फिर अनिल के घर जा धमका और अपशब्द कहने लगा। इसी बीच सुमन भी घर से बाहर आ गई। जिसे देख त्रिजुगी ने अपना आपा खो दिया और तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गई। हमलावर त्रिजुगी मौके से भाग निकला। आवाज सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घर वाले आनन-फानन में सुमन को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला ने पहले पति को छोड़ दिया था। वह दो साल से पड़ोस में ही अपने प्रेमी के साथ बतौर पत्नी रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना ईसानगर