फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

भड़काऊ संदेश वायरल करने पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Dec 2019 07:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। फेसबुक पर भड़काऊ संदेश प्रसारित करना युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया की निगरानी कर रही मीडिया सेल की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी में लगी मीडिया सेल टीम ने उन्हें सूचना दी कि फेसबुक के माध्यम से किसी युवक ने दो भड़काऊ संदेश वायरल किये हैं, जिसमें नागरिकता संशोधन एक्ट व एनआरसी के विरोध में टिप्पणी की गई। दूसरे संदेश में धमकी के लहजे में सभी को 18 दिसंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा है। इस पर पुलिस ने जब फेसबुक आईडी की जांच की तो यूजर आईडी शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी शोएब की थी। सदर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सदर की तहरीर पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 बी व 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed