{"_id":"5df3c3058ebc3e87ea505e23","slug":"crime-lakhimpur-news-bly387940094","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने नैंसी की मौत के मामले में सीतापुर निवासी उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी सुधा मिश्रा ने अपनी पुत्री नैंसी (22) की शादी आठ जुलाई 19 को सीतापुर के थाना सकरन के गांव गठिया निवासी अरविंद तिवारी के साथ की थी। सुधा मिश्रा के मुताबिक नैंसी जब विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति अरविंद तिवारी, चाचा छोटकन्नू, जेठ अरुण तिवारी, जेठानी पूनम निवासी गठिया और शिवराम निवासी मूसेपुर कोतवाली सदर लखीमपुर उसे परेशान करने लगे। बाइक और सोने की अंगूठी दिलवाने की मांग करने लगे। बेटी के बताने पर उन्होंने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले नैंसी को मारने-पीटने लगे। उसे भूखा प्यासा रखने लगे। इससे उसकी पुत्री को पेट व सीने में कई गंभीर चोटें आईं। 14 सितंबर को नैंसी ने मायके वालों को फोन कर पूरी घटना बताई। मायके वाले उसी दिन बेटी की ससुराल पहुंचे और बेटी को विदा करने की बात कही। इस पर ससुरालियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। हालांकि काफी मिन्नते करने के बाद पुत्री को विदा किया। उन्होंने नैंसी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया, जहां 15 सितंबर को बेटी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मृतका के पति समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।