फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

शादी में दूल्हे की मां का जेवर-नकदी भरा बैग चोरी करने वाले दो युवक ड्रोन कैमरे में कैद

Wed, 11 Dec 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। होटल लैंडमार्क से वैवाहिक समारोह में दूल्हे की मां का जेवर-नकदी भरा बैग चोरी करने वाले दो युवकों की फुटेज ड्रोन कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं, लेकिन पुलिस हफ्ते भर बाद भी चोरों को तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी करोड़ीमल गुप्ता के बेटे किशन गुप्ता की 28 नवंबर 19 को शादी थी। जयमाल का कार्यक्रम लैंडमार्क होटल में था। रात करीब 11 बजे अनजान दो युवक मेल मिलाप के दौरान सोफे पर रखा दूल्हे की मां व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता का बैग उठाकर भाग निकले थे। बैग में साढ़े चार लाख रुपये के गहने और 3.30 लाख रुपये थे। दूल्हे के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। करोड़ीमल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जब होटल के कैमरे खंगाले तो पता चला होटल के आधे से अधिक कैमरे बंद थे। गनीमत यह रही कि वह अपना ड्रोन कैमरा चला रहे थे। इससे दोनों चोरों की फुटेज ड्रोन कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने दोनों चोरों की फुटेज पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को तलाश नहीं पाई है। जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल के साथ पूनम गुप्ता व परिवार के लोग एसपी पूनम से मिले और दोनों युवकों को गिरफ्तार कराकर नकदी-जेवर बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन


खराब थे कैमरे, नहीं थे सुरक्षा का इंतजाम
पीड़ित पूनम गुप्ता ने बताया कि होटल लैंड मार्क में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक प्रशासन के आदेश के बाद भी होटल में लगे तमाम कैमरे खराब हैं। मेन गेट पर भी कोई कैमरा नहीं था। सुरक्षाकर्मी भी नहीं थे। उन्होंने होटल के कैटरिंग और वेटर्स से भी पूछताछ करने और होटल मैनेजमेंट की जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अजय प्रकाश मिश्र प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed