{"_id":"5de2a0cf8ebc3e54f65bdb42","slug":"crime-lakhimpur-news-bly386172270","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में घुसे बदमाशों की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में घुसे बदमाशों की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। जिला सहकारी बैंक शाखा में बृहस्पतिवार की रात घुसे बदमाशों के फुटेज बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, लेकिन अंधेरे के कारण फुटेज में चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे बदमाशों की पहचान को लेकर पुलिस की मुश्किल बढ़ गई हैं। पुलिस की टीमें बदमाशों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हैं।
बृहस्पतिवार की रात पांच बदमाशों ने पुलिस चौकी सिकंद्राबाद से 300 मीटर दूर स्थित जिला सहकारी बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की। सफल न होने पर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बैंक के अंदर घुस गए थे। इस बीच पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिससे बदमाश कैश आदि ले जाने में सफल नहीं हो सके थे। मुठभेड़ में बदमाश के हमले से सिपाही बृजेश तिवारी घायल हो गया था। हालांकि बदमाशों ने बैंक में सीसीटीवी कैमरों और नेटवर्किंग के तार काट दिए थे। पुलिस ने बरामद हार्डडिस्क को लेकर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें तीन बदमाश दिखाई दिए। तीनों बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटे हैं। अंधेरे के कारण बदमाशों के चेहरे साफ नहीं हैं। इससे पुलिस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पुलिस ने शुक्रवार की रात रायपुर से तीन संदिग्धों को उठाया था। उनसे पूछताछ की, लेकिन कोई क्लू न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव राजकुमार ने बताया कि बदमाशों के चेहरे साफ नहीं हैं। इससे शिनाख्त कराने में दिक्कत आ रही है। एक्सपर्ट बुलाकर फुटेज को साफ कराने का का प्रयास किया जाएगा।