{"_id":"5d8bba0b8ebc3e939e470365","slug":"crime-lakhimpur-news-bly377695233","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क रोडवेज परिचालक आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क रोडवेज परिचालक आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। सवारियां बैठाने के चक्कर में रोडवेज बस के परिचालक आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई होने लगी। एक परिचालक के बैग में रखे रुपये भी गिर गए। वह रुपये बाद में बटोरता दिखाई पड़ा। रोडवेज के मैनेजर ने दोनों के बीच आकर बीच बचाव किया। दोनों के बीच मामला शांत होने के बाद बसें गंतव्य स्थान को रवाना हो सकीं।
पुलिस चौकी चौराहे पर सुबह-सुबह दो रोडवेज कर्मी सवारी और टाइमिंग को लेकर आपस में भिड़ गए। कुछ देर में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हाथापाई इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज के किराये की रकम पूरे चौराहे पर बिखर गई। चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज राजेश ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने बताया कि बस परिचालक ललित कुमार और रामशिव सिंह के बस के समय और सवारियों को लेकर बहस हो गई थी। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। परिचालकों में मारपीट और हाथापाई से गंतव्य स्थान को जाने वाले यात्री परेशान रहे। दोनों के बीच मारपीट होने से सवारियां लेट हो गईं। बस भी देर से रवाना हो सकी।