फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सौ पादरी धर्मांतरण कराने की साजिश में शामिल

Fri, 20 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। हिंदुओं को इसाई बनाने के लिए इसाई मिशनरी ने बड़े पैमाने पर गांवों में नेटवर्क फैला रखा है। इसमें हिंदू से इसाई बने करीब 100 पादरी शामिल हैं, जिनके नाम हिंदूओं वाले ही हैं। इससे हिंदुओं को भ्रमित करके धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस काम के लिए पादरियों को केरल और दिल्ली से पैसा भेजा जा रहा है। यह आरोप हिंदू जागरण मंच ने लगाए हैं और इसाई पादरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल सनातन ने कहा है कि धर्मांतरण के खेल का मुख्य सरगना दिल्ली में बैठा राबर्ट गिल्वर्ट है, जिसने लखीमपुर में फार्म हाउस बना रखा है। मुख्य सहयोगी पास्टर राबर्ट, पास्टर साजी वर्गीज, पास्टर सिंह लाल, पास्टर राजेंद्र लायल हैं। आरोप है कि संगठित तरीके से यह लोग हिंदू समाज के गरीब अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को प्रत्येक रविवार अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर एकत्र करते हैं और बीमारी ठीक करने के बहाने ईसा मसीह की प्रार्थना करवाकर बाइविल बांटते हैं। इसके बाद हिंदू धर्म और देवी-देवताओं की बुराई कर उनका धर्मांतरण कराने कोशिश करते हैं। डीएम को दिए ज्ञापन में संगठन ने बताया कि कोतवाली सदर के गांव बेडनापुर, फूलबेहड़ के गांव सैदीपुर, सुंदरवल, मैलानी के जमैठापुरवा, फरधान के सिकटिहा, गोला, भीरा, निघासन, पलिया, मैगलगंज, ओयल, धौरहरा के लालपुरवा, कटौली, बेलरायां के भैरमपुर समेत कई अन्य स्थानों पर पादरी खुलेआम धर्मपरिवर्तन कराने में लिप्त हैं। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में विनोद गुप्ता, शिवसरन राज, स्वप्रिल सनातन, अश्वनी गुप्ता, प्रभात, आशीष शामिल रहे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed