फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

खीमपुर से चोरी अपाचे नेपाल में 10 हजार में बेची

Sun, 15 Sep 2019 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की हीरो होंडा डीलक्स बाइक बरामद की है। उसने पुलिस को बताया कि 12 दिन पहले लखीमपुर से अपाचे बाइक चोरी की थी, जो उसने भजनी (नेपाल) में महज 10 हजार रुपये में बेच दी। अपाचे की बाजार में इस समय कीमत एक लाख 10 हजार है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि रोडवेज चौकी इंचार्ज दीपक राय ने एक सूचना पर पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के निकट घेराबंदी करके एक व्यक्ति दबोचा। उसने अपना नाम बलविंदर सिंह निवासी तिकुनियां के गांव कड़िया बताया। बलविंदर उस समय हीरो होंडा डीलक्स बाइक पर था। पुलिस के अनुसार बलविंदर शातिर वाहन चोर है। उसके खिलाफ तिकुनियां और सदर कोतवाली में भी बाइक चोरी के कई रिपोर्ट हैं। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ ने बताया कि 31 अगस्त की शाम उसने संकटा देवी मंदिर के पास से अपाचे बाइक चोरी की थी, जिसे वह नेपाल में 10 हजार रुपये में बेच चुका है। पुलिस ने हीरो हांडा डीलक्स बाइक कब्जे में ले ली, वह भी शहर से चुराई थी। यह बाइक भी वह नेपाल ले जा रहा था। आरोपी की माने तो वह बाइकों को बेलरायां होते हुए बेलापरसुआ के रास्ते नेपाल के टाउन भजनी ले जाता है। भजनी में मिस्त्री राकेश को बेच देता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नेपाल पुलिस से संपर्क कर अपाचे समेत चोरी की अन्य बाइक को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed